मऊ, दिसम्बर 25 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में विगत दिनों हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के क्रम में सड़क निर्माण से जुड़ी समस्त कार्यदाई संस्थाओं ने जमीन पर कार्य करना शुरू कर दिया है। निर्देशों के क्रम में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एंबुलेंस वाहन को चलाने तथा लगातार सड़क पर जहां-जहां पर भी वाहन खड़े दिख रहे हैं, रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक हाइवे पर पेट्रोलियम टीम द्वारा चेतावनी देकर निरंतर हटाया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा प्रत्येक चौराहों पर स्पीड ब्रेकर एवं दिशा सूचक संकेतक भी लगा दिए गए हैं। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा लखनऊ-बलिया मार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट चालीसवां पेट्रोल पंप, मढैया चट्टी, इदारतगंज, अमारी चौक एवं वाराणसी-ग...