भभुआ, फरवरी 8 -- पेज तीन की लीड खबर सड़क दुघर्टना में 50वर्षीय स्कूल के नाईट गार्ड की मौत सदर अस्पताल से रेफर की वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस ने कराया गया शव का पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भभुआ भगवानपुर मुख्य सड़क पर सीवों गांव के पास कृष्णा नगर के सामने सड़क दुघर्टना में शनिवार की रात साइकिल सवार 50वर्षीय नाईट गार्ड की सड़क दुधर्टना में मौत हो गयी। मृतक जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी बैकुंठ सिंह के 50 वर्षीय पुत्र राजनाथ सिंह बताए जाते है। घटना के बारे में परिजनो ने बताया कि शनिवार की रात्रि आठ बजे घर से खाना खाकर भभुआ शहर के चिल्डे्रन गार्डन स्कूल में रात्रि प्रहरी का ड्यूटी करने के लिए साइकिल से जा रहे थे। तभी कृष्णा नगर के पास तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उनकी स...