भभुआ, फरवरी 1 -- पेज तीन की खबर सड़क दुघर्टना में 42वर्षीय महिला की मौत घायल महिला चांद अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम मृतक महिला के शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम चांद,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरा व बगछरा गांव के बीच सड़क पर रविवार की दोपहर वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी। मृतक 42वर्षीय महिला वृंदा देवी चांद थाना क्षेत्र के भेरी निवासी हरिबंश राम की पत्नी बतायी गयी हैं। बताया गया हैं कि चांद अस्पताल में सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक महिला चांद थाना क्षेत्र के बहदुरा व बगछरा गांव के बीच सड़क दुघर्टना में घायल हुई थी। जिसे रविवार को ढाई बजे दोपहर में चांद सरकारी अस्पताल ले आया गया। जहां डा. अल्ताफ ने बताया कि अचेतावस्था में महिला यहां आई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ...