बाराबंकी, दिसम्बर 27 -- मसौली। थाना क्षेत्र के करसंडा गांव के पास शनिवार की शाम पिकअप से सड़क पर गिरा श्रमिक दूसरे वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जनपद बहराइच के थाना मोतीपुरा के ग्राम गुलराब कसाईया निवासी देवीप्रसाद (40) पुत्र राम गुलाम लखनऊ में मजदूरी करते थे। शनिवार को कुछ गांव एवं आसपास के लोगों के साथ पिकअप के पीछे सवार होकर घर लौट रहे थे। देर शाम करीब साढ़े छह बाराबंकी-रामनगर हाइवे के करसण्डा गांव के निकट पहुंचे थे कि पिकअप में झटका लगने से वह नीचे गिर कर घायल हो गए। इसी दौरान उधर से जा रहे किसी वाहन के चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल को आनन-फानन सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पता...