बगहा, दिसम्बर 17 -- मझौलिया। मंगलवार को बीडीओ डॉ राजीव रंजन कुमार ने शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया के मुख्य गन्ना प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के साथ बैठक कर सड़क जाम से निजात को लेकर चर्चा की। इन दिनों गन्ना लदी गाड़ियों के बेतरतीब ढंग से पार्किंग को लेकर आवागमन सुलभ नही हो पा रहा है। बीडीओ ने कहा कि यातायात सुविधा को सुचारू रूप से चलने हेतु सहयोग करें। पुलिस प्रशासन भी यातायात सुविधा में सहयोग करे।मौके पर पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक भानु प्रताप कार्यपालक सहायक अजय कुमार पंडित, लिपिक संतोष कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...