आजमगढ़, सितम्बर 13 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर चौक पर शुक्रवार को चक्का जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में उप निरीक्षक ने 10 नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। लोकोपायलट दुर्गेश की मौत को लेकर लोग शुक्रवार को सड़क जाम कर आक्रोश जता रहे थे। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के जाने के बाद सड़क जाम कर दिये। जिससे एंबुलेंस और कई वाहन जाम में फंस गए थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा मोहल्ला निवासी लोको पायलट दुर्गेश कुमार की मौत के मामले में शुक्रवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल परिजनों से मिलने के लिए उसके घर आए थे। सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया गया था। बसपा प्रदेश अध्यक्ष शोक संवेदना व्यक्त कर चले गए। इसके बाद स्थानीय लोग लाठी-डंडा के साथ जीयनपुर चौक पर पहुंच गए। ईंट पत्थर और बांस बल्ली रख कर जाम लगा दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.