साहिबगंज, जुलाई 4 -- कोटालपोखर । स्थानीय शांति चौक से गन्नी चौक स्थित टेम्पो स्टैंड तक गुरुवार को दूसरे दिन भी सीओ सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रामजी वर्मा के नेतृत्व में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। भूमि अधिग्रहण के एवज में संबंधित रैयतों को मुआवजा राशि भुगतान के बावजूद अबतक जमीन व मकान खाली नहीं करने को लेकर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चलाया गया। साहिबगंज भू अर्जन कार्यालय के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी कार्यालय की ओर से मुआवजा प्राप्त करने वाले रैयतों को नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर जमीन व मकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने अपने मकान को स्वयं से खाली कर दिया । नोटिस मिलने के बावजूद जिन लोगों ने अबतक जमीन व मकान खाली नहीं किया , उनके मकान व दुकानों को बुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.