मिर्जापुर, मार्च 7 -- विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। विंध्य कॉरिडोर के लिए विंध्याचल रेलवे स्टेशन से पुरानी वीआईपी मार्ग तक 40 फीट चौड़ीकरण सड़क के लिए मकानों के ध्वस्तीकरण का गुरुवार को शुरु का दिया गया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने इस मार्ग पर स्थित भवनों को तोड़वाने में जुट गए है। विंध्याचल रेलवे स्टेशन से स्टेट बैंक चौराहा , प्रशासनिक भवन से पुरानी वीआईपी मार्ग तक 40 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 70 मकानों का अधिग्रहण किया गया है।पर्यटन विभाग इनमें 24 भवनों का अधिग्रहण कर भवन स्वामियों को मुआवजा दे दिया है। वहीं शेष भवनों की भी खरीदारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने जेसीबी लगाकर दो मकान का ध्वस्तीकरण करा दिए। इंजीनियरों ने बताया कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.