आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। महानगरों की तर्ज पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगाए जाने वाले ट्रैफिक सिग्नल का काम सड़कों के चौड़ीकरण के चक्कर में लटक गया है। करीब दो साल पहले यातायात विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसके लिए शहर के पांच प्रमुख चौराहों को चिह्नित किया गया था। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) को ट्रैफि सिग्नल लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। शहर में अभी यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं है। यातायात विभाग अभी होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को संचालित करता है। सुबह-शाम ट्रैफिक अधिक होने से परेशानी होती है। जल्दी जाने के प्रयास में लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। बेतरतीब ढंग से चौराहों को पार करते हैं। सुबह शहर में काम पर पहुंचने और शाम को जल्दी घर लौटने के चक्कर में अक्सर जाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.