मधुबनी, सितम्बर 24 -- बिस्फी। औंसी से कमतौल कोठी तक सड़क की चौड़ीकरण व मजबूती का शिलान्यास किया गया। इस सड़क पर 66 करोड़ 67 लाख की राशि खर्च होगा। वर्तमान में औंसी भाया बिस्फी 15.5किमी लंबी सड़क सिंगल है। यह सड़क औंसी उत्तर,औंसी दक्षिण,खैरीबांका उत्तर,खैरी बांका दक्षिण,नूरचक,तीसी नरसाम दक्षिण,भैरबा,तीसी नरसाम उत्तर, बिस्फी,बलहा समेत अन्य पंचायतों की 3 लाख लोगों की जीवन रेखा है।इसी सड़क से प्रखंड वासी जिला मुख्यालय मधुबनी तथा प्रमंडल मुख्यालय दरभंगा आते-जाते हैं। सड़क के बनने से पश्चिम में एसएच-75व पूरब में एनएच 527 बी आपस में जुड़ जायेंगे। साथ ही विद्यापति की जन्म स्थली बिस्फी डीह भी पूरब तथा पश्चिम दोनों तरफ से जुडेंगे। इसके अलावे अहल्या स्थान,गौतम कुंड,याज्ञवल्क्य भूमि जगवन,ऋषि का आश्रम सिंगिया का भी सीधा संपर्क सड़क के चौड़ीकरण पश्चात हो जायगा ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.