मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- पताही,निज संवाददाता । पताही प्रखंड के भकुरहिया से भंडार तक जाने वाली मुख्य सड़क का चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क चौड़ीक़रण का कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में काफ़ी हर्ष हैं। ज्ञात हो कि उक्त सड़क से होकर नेपाल गौर की दुरी काफ़ी कम हो जाती है। साथ ही सीतामढ़ी जिले का बैरगनिया, और उससे होकर ढेंग, सीतामढ़ी की भी दुरी काफ़ी कम हो जाती है। इसके बावजूद यह मुख्य सड़क आज तक सिंगल लेन थी और जगह जगह सड़क किनारे की अगल बगल की भूमि को स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा कर संकीर्ण हो गया था। जिसके कारण लोगो को काफ़ी दिक्कत हो रही थीं। एक भी गाड़ी गुजरने के बाद दूसरी गाड़ी को साइड लेने में परेशानी होती थी। जिससे अक्सर लोग दुर्घटना के शिकार हो जाया करते थे। इन सब को लेकर सड़क चौड़ीक़रण के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक से भी मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.