मुजफ्फर नगर, जनवरी 1 -- सिंचाई विभाग के द्वारा सड़क निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार और दोषियों पर कार्रवाई न होने पर गांव पीनना निवासी आईटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने भूख हडताल शुरू कर दी। नववर्ष के पहले दिन सुमित मलिक कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए भूख हडताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक सिंचाई विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। गांव पीनना निवासी आईटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक के द्वारा गांव पीनना में रजवाहा रोड पर सिंचाई विभाग के द्वारा बनाई गई सड़क की शिकायत की गई। यह सड़क करीब 31.52 लाख से बनाई गई है। इस सड़क का निर्माण मेसर्स अनंत बिल्डर्स के द्वारा किया गया है। यह सड़क सात दिन बाद ही उखडनी शुरू हो गई। अब उक्त सड़क पर घास भी उग गई है। उधर चरथावल के गांव बुडीना खुर्द में सिंचाई विभाग के द्वारा दो ...