लोहरदगा, जनवरी 19 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो नंदनी जलाशय के नजदीक ख्वास अंबवा से खारू माटू जाने वाली पीसीसी सड़क के नीचे की मिट्टी पूरी तरह धंस गई है। सड़क का केवल ऊपरी हिस्सा की ढलाई हुई है। इसका नीचे का भाग पूरी तरह खोखला हो गया है। कैरो प्रखंड से भंडरा प्रखंड जाने का यह महत्वपूर्ण मार्ग है। इस रास्ते से होकर रोज सैकड़ो दो चक्का चार चक्का वाहन गुजरते हैं। इस स्थान पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह रास्ता खुला है। प्रशासन की ओर से राहगीरों के लिए कोई बैरिकेटिंग या संकेत नहीं दिए गए हैं। इससे लोग आम सड़क की तरह यहां से गुजर रहे हैं, इस स्थान पर सड़क के नीचे लगभग 30 फीट का गड्ढा है। इससे और भी खतरनाक माना जा रहा है। यहां पर पर्यटक काफी संख्या पंहुच रहे हैं। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जान माल की बड़ी क्षति हो सकती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.