भभुआ, फरवरी 23 -- मांस-मछली का अवशेष जहां-तहां फेंके जाने से निकलती है दुर्गंध दूसरी जगह मटन, चिकेन, मछली मंडी स्थापित करने की मांग की (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव में सड़क के दोनों ओर मांस- मछली की बिक्री करने से आम लोग परेशान हैं। खुली जगह कारोबार करनेवाले दुकानदार बकरे का दुकान पर ही वध करते हैं। इसके अवशेष को जहां-तहां फेंक देते हैं, जिससे दुर्गंध निकली है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस पथ से खरेंदा, तरांव, सुनाव के अलावा भगवानपुर प्रखंड के नौगढ़, बुच्चा गांव के लोगों के अलावा बाजार करने आए लोगों का आवागमन होता है। शाम के वक्त खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लगती है। खरेंदा के बैरागी बाबा, बजरंग तिवारी,तरांव के सुभाष सिंह का कहना है कि ऐसी दुकान मुख्य मार्ग से हटकर लगाने की व्यवस्था प्रशासन को करन...