आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़,संवाददाता। शहर के पुरानी कोतवाली स्थित दलालघाट रोड के समीप सड़क के किनारे बिजली का खंभा गिराकर बिजली विभाग के कर्मचारी भूल गए। जिससे आने-जाने में राहगीरों और अगल बगल के रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया। लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुरानी कोतवाली स्थित दलालघाट रोड के निकट लगा बिजली पोल एक सप्ताह पहले अज्ञात पिकअप की टक्कर के बिजली पोल टूट गया था। मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को सूचना दी थी। टूटे पोल को बदल कर नये बिजली पोल लगाने के लिए बिजली कर्मियों ने एक बिजली खंभा गिरा दिया। उक्त पोल को न लगा कर बगल में पहले से पड़ा बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.