प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- करोड़ों की लागत से हाईवे की तर्ज पर बने रानीगंज कैथौला-लवाना मार्ग की मरम्मत में मानक की अनदेखी की जा रही है। सड़क मरम्मत में कार्यदायी संस्था की लापरवाही से कार्य पूरा होने से पहले ही गड्ढे होने लगे हैं। इसके साथ ही कुछ जगह काम ही छोड़ दिया गया है। रानीगंज कैथौला से लवाना तक करोड़ों की लागत से हाईवे की तर्ज पर बनी सात मीटर चौड़ी सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी मौन है। कार्य में लापरवाही के साथ मानक के अनुरूप भी कार्य नहीं किया जा रहा है। सड़क में कई जगह गड्ढे तो कुछ जगह सड़क उखड़ गई है। इतना नहीं कार्यदायी संस्था ने कुछ जगहों पर कार्य ही पूरा नहीं किया। यह हाल देखने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौन बने हैं। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता भानुप्रकाश ने कहा कि सड़क मरम्मत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.