संतकबीरनगर, सितम्बर 19 -- नौलखा, हिन्दुस्तान संवाद। बनकसिया-नौगो सड़क की दुर्दशा को लेकर नौगो गांव के ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर हुए बड़े जलभराव के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। जिम्मेदारों से सड़क के मरम्मत की मांग किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण खातिर अली, अंगद, हीरा, सेराजुल, जय कुमार, फूलमती, राजाराम, शिवसहाय आदि ने कहा कि बनकसिया-नौगो सड़क की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से इस पर आवागमन करना बेहद कठिन हो गया है। गड्ढे में हुए जलभराव से हालत यह हो गई है कि इस सड़क पर गड्ढे का सही अंदाजा लगा पाना मुश्किलों भरा काम है। सड़क के अनुरक्षण की सीमा वर्ष 2026 तक होने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा सड़क के मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है। सभी ने जनहित में उच्चाधिकारियों से सड़क के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.