मथुरा, नवम्बर 30 -- शहर की बिगड़ी यातायात का खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर उठाना पड़ रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। बीती रात शहर के स्टेट बैंक चौराहा क्षेत्र में नशे में धुत्त कार में सवारों ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंद दिया। घटना में एक महिला के गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। घायल महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्टेट बैंक चौराहा स्थित अशोक हॉस्पीटल के सामने की है। रात करीब 11:30 बजे तेजगति से आती अनियंत्रित कार सड़क किनारे सोते लोगों पर चढ़ गयी, जिसमें ऊषा देवी (35) पत्नी अमन निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हो गयी। दो-तीन अन्य लोगों के भी चोटें आयी हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में सवार ...