चतरा, फरवरी 11 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र के मुख्य मार्ग में सड़क किनारे कई लोगों के द्वारा इन दिनों रॉ-मैटेरियल रखकर अतिक्रमण किया गया है, जिसे हटाने को लेकर बुधवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम के द्वारा एक पत्र जारी कर गिट्टी, बालू, सरिया, मिट्टी एवं स्थाई वाहन खड़े को जल्द हटाने का निर्देश जारी किया है। मालूम हो कि अतिक्रमण कर लोगों द्वारा आंशिक रूप से सड़क अवरुद्ध किया जा रहा है। जिसे जल्द हटाने को लेकर लोगों से अपील की गई है। ज्ञात हो कि हाल ही में रोल से इंद्रा मोड़ तक बने दो पथ की सड़क किनारे में स्थानीय लोगों द्वारा फिर से अतिक्रमण करते देखा जा रहा है। जो आए दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है ऐसे में प्रखण्ड प्रशासन सख्त नज़र आ रही है। ख़ासकर कस्तूरबा विद्यालय पत्थलगड्डा से लेकर बरवाडीह, पत्थलगड्डा, दुम्बी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.