रायबरेली, दिसम्बर 18 -- लालगंज। फतेहपुर मार्ग स्थित पूरे गुर्दी गांव के पास मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर रिहायशी मकानों का पानी भर जाने से सड़क की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार पानी भरने से नई बनी डामर की सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी । आसपास रहने वाले लोगों ने सड़क के किनारे नाली निर्माण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...