मिर्जापुर, जनवरी 2 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लरछूट गांव के सामने गुरुवार की सुबह सड़क किनारे एटीएम कार्ड और चेक बुक फेंके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी कागजात कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। चर्चा हैकि पुलिस ने क्षेत्र के कई लोगों पर साइबर ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। कहीं पुलिस की जांच के भय से तो आरोपियों ने कागजात नहीं फेंके हैं। क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है। कुछ महीने पूर्व पूरन पट्टी गांव के पास सड़क किनारे सैकड़ों बैंक के पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक और आईपीएल सट्टेबाजी के विवरण का रजिस्टर फेंके मिले थे। इससे जाहिर होता हैकि चुनार थाना क्षेत्र के सीखड़ विकास खंड में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। पुलिस ने अभी हाल में ही क्षेत्र के कुछ आरोपियों पर केस भी दर्ज किया था। कहीं जांच के भय से आरोपियों ने ...