अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के छर्रा अड्ड़े के पास गुरुवार को सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। वह अक्सर वहीं घूमता रहता था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। छर्रा अड़्डा स्थित सड़क किनारे गुरुवार की शाम राहगीरों ने एक अधेड़ का शव पड़ा देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया,लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बीमारी के चलते मौत हुई है। मृतक ने काले रंग की जॉकेट और जिंस पहन रखी है। अभी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...