औरैया, नवम्बर 28 -- थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर अचानक सड़क किनारे एक बड़ा अजगर दिखाई देने से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। दोपहर करीब दो बजे अजगर को रेंगते देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के कैटल गार्ड दशरथ सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने साहस दिखाकर अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया था। बाद में ग्रामीणों ने अजगर को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया। विभाग ने सर्प को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों की ओर इस तरह के बड़े सांप कभी-कभी दिखाई दे जाते हैं, लेकिन आबादी के निकट सड़क किनारे अजगर मिलने से लोग काफी डर गए। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के जंगली जीव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.