मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- सरैया, हिसं। प्रखंड क्षेत्र में यत्र-तत्र सड़क किनारे ऑटो खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। सरैया बाजार में लगातार लगने वाले जाम से निजात के लिए प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष गरिमा लगातार वाहनों को जब्त कर फाइन कर रही हैं। सोमवार को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सरैया बाजार और जैतपुर मोड़ पर बेतरतीब ढंग से खड़े 18 ऑटो को जब्त कर थाने लाया गया। जब्त किए गए ऑटो के कागजातों की जांच के बाद 14 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। वहीं, कुछ फल बेचने वाले ठेला को भी जब्त कर थाने लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.