कन्नौज, फरवरी 1 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के निकट रविवार की शाम एक बाइक सड़क किनारे खड़े टैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। इसकी पुत्री घायल हो गई। पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव का मोर्चरी में रखवा दिया है। ठठिया थाना क्षेत्र के कुरियाना निवासी रामप्रकाश (55) पुत्र हीरालाल अपनी पुत्री प्रियंका (25) के साथ बाइक से इटावा से आ रहे थे। जब उनकी बाइक इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर कचाटीपुर के निकट पहुंची, तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने दोनो घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने रामप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मामले में इंदरगढ़ थानाध्यक्...