कन्नौज, दिसम्बर 14 -- उमर्दा, संवाददाता। औरेया जनपद के बरौली गांव निवासी रमाकान्त पुत्र रामेश्वर दयाल रविवार देर शाम बाइक से तिर्वा आ रहे थे। उमर्दा के निकट उनकी बाइक अनियन्त्रित होकर सड़क पर फिसल कर खाईं में जा गिरी। हादसे में रमाकान्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...