मुंगेर, मार्च 8 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर शहीद चौक से चौरा नदी पुल तक एवं शहीद चौक से कॉपरेटिव बैंक तक की सड़कों पर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। फल-सब्जी वाले सड़क का अतिक्रमण कर दुकान लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। सब्जी मंडी रहते विक्रेता सड़क का अतिक्रमण कर दुकानें लगा रहे हैं। जिससे इस रास्ते गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को जाम में फसकर मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है। सुबह 4 बजे से 9 बजे तक सब्जी विक्रेता सब्जी मंडी के बजाय राजहंस मार्केट से लोहरसारी गली तक सड़क के किनारे ही सब्जी बेचते हैं। इस दौरान थोक विक्रेता सब्जी उतरवाने के लिए तो फूटकर विक्रेता खरीदे गये सब्जी को अलग मंडी में ले जाने के लिए सड़क के दोनों किनारे वाहन पर लोड करते हैं। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.