दुमका, मई 25 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया अंचल क्षेत्र के सड़को में बेखौफ होकर परिचलन कर रही बालू लदा ट्रैक्टर। जानकारी के अनुसार अंचल क्षेत्र के पश्चिमी भाग के सीमावर्ती क्षेत्र फतेहपुर के सीला नदी के बनगड़ी, कुरुवा आदि घाटों से दर्जनों की सांख्य में प्रतेक दिन ट्रक्टरों से बालू उठाव कर बेखौफ होकर दिन के उजाले में परिचालन करते हुए अपने गंतव्य स्थानों तक पहुच रहे हैं। ऐसा नही है कि जिन सड़को से होकर बालू लदा ट्रैक्टर परिचालन करते हैं उन सड़कों पर अंचल प्रसाशन व मसलिया पुलिस की वाहन गुजराती नहीं है। ग्रामीण व बुद्धिजीवियों के माने तो जिस प्रकार से नदी घाटों से बालू उठाव करने से नदी का अस्तित्व खत्म होते जा रही है। इसके बाबजूद इन माफियाओं पर किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.