शामली, जनवरी 28 -- सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एआरटीओ ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान एआरटीओ रोहित राजपूत ने चार ओवरलोड वाहनों को पकड़ा, जबकि एक वाहन बिना परमिट के चलता हुआ पाया गया। इसके अलावा पांच वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगे होने पर चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमों का पालन सभी वाहन चालकों के लिए अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...