बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गौशाला के प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। जिससे गौवंश की सुरक्षा एवं देखभाल की सतत् निगरानी की जा सकें। उन्होंने निर्देशित किया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को तत्काल चिन्हित कर नजदीकी अस्थाई या स्थाई गोशालाओं में शिफ्ट किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने निर्देशित किया गया कि चारागाह की भूमि से अवैध कब्जे हटाकर वहां नेपियर घास और अन्य हरा चारा उगाया जाए। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी संरक्षित गोवंश का शत-प्रतिशत टीकाकरण और ईयर-टैगिंग सुनिश्चित की जाए। गुरुवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय गौ-संरक्षण ...