कानपुर, मार्च 4 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बिना नंबर वाले ओवरलोड डंपर सड़कों पर काल बनकर फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से इन पर लगाम नहीं लग पा रही है। पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जाने वाले अभियान कार्रवाई छोटे वाहनों तक सीमित है, जबकि मिट्टी व मौरंग से भरे ओबर लोड बिना नंबर वाले डंपर जिम्मेदारों के सामने से धड़ल्ले से निकलते हैं, लेकिन इनकी अनदेखी से जहां हादसों का खतरा बना है, वहीं जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहा है। जिले में बाइक व कार सवारों को यातायात नियमों का अनुपालन कराने के लिए पुलिस व परिवहन विभाग के अफसर खासे चौकस नजर आते हैं, लेकिन बिना नंबर प्लेट वाले डंपरों पर प्रवर्तन टीम की नजर नहीं पड़ रही है। इससे सरकारी राजस्व को जहां चूना लग रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.