कन्नौज, मार्च 24 -- तालग्राम, संवाददाता। सीओ ने थाना पुलिस के साथ नगर के अलावा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का पैदल गस्त कर क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही आमजनमानस को सुरक्षा के प्रति आस्वस्त करते हुए फर्राटा भर रहे वाहनों और तीन सवारियों सवार बाइकों की चेकिंग अभियान चलाया। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण मिलने पर दुकानदारों चेतावनी दी। रविवार को सीओ कमलेश कुमार थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया व अन्य पुलिस बल के साथ नगर की मुख्य बाजारों का पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर अराजकता फ़ैलाने वाले लोगों को कड़ी कानूनी कार्रवाई का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्हें आस्वस्त किया। सड़कों और फुटपाथों पर अवैध अतिक्रमण मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.