फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में गड्ढा मुक्त अभियान को लेकर जहां एक तरफ नगर निगम वाहवाही लूट रहा हैं। वहीं पेचवर्क के कुछ दिनों में ही सड़के गड्ढों में तबदील हो रही है। शनिवार को बीपीटीपी चौक, पाली भाखड़ी रोड सहित कई स्थानों पर खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान दिखे। गड्ढों के कारण यहां भी दिल्ली के जनकपुरी जैसी घटना का अंदेशा बढ़ गया है। स्मार्ट सिटी में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की है। नगर निगम की ओर से गड्ढा मुक्त शहर बनाने के लिए चलती-फिरती गाड़ी की शुरुआत की गई है, जो शिकायत मिलने वाले स्थानों पर पहुंच कर मौके पर ही गड्ढों को भरने का कार्य करती है। हाल ही में निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में सड़कों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.