सिमडेगा, अगस्त 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले परेड का सोमवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गया। परेड पूर्वाभ्यास में पुलिस बल, जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रिहर्सल के दौरान बैंड पार्टी, राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी फोकस किया गया। अधिकारियों ने समय-प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। फाईनल परेड रिहर्सल 13 अगस्त को किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.