वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 6 -- गोरखपुर में हुक्का बार, होटल और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का परत दर परत खुलासा हो रहा है। शनिवार को एक बार फिर देह व्यापार के मामले में गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने ऐक्शन लिया। शाहपुर क्षेत्र स्थित हेवन स्पा सेंटर के मालिक गौरव कसौधन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरव, राजघाट क्षेत्र के हांसूपुर का निवासी है और अनिरुद्ध ओझा के नेटवर्क से जुड़ा था। स्पा सेंटर की आड़ में वह लड़कियों को बुलाकर अनैतिक काम कराता था। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन चैटिंग और सर्विलांस की मदद से इस मामले छानबीन की गई तो गौरव के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद शनिवार सुबह उसे हिरासत में लिया गया। स्पा सेंटर अब बंद हो चुका है, लेकिन पुलिस की नजर लंबे समय से इस पर थी। इससे पहले शुक्रवार को कूड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.