धनबाद, मार्च 23 -- सिजुआ। कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला महासचिव माधव सिंह की मां स्व. सोना देवी की द्वितीय पुण्यतिथि समारोह शनिवार को नेशनल अंगारपथरा स्थित आवासीय कार्यालय में मनाई गई। पंडित संजय पाठक द्वारा उनकी तस्वीर के सामने पूजा अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित किया गया। परिजनों द्वारा जरूरतमंदों के बीच भोजन व वस्त्र का वितरण किया। इसके बाद लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। मौके पर कुंदन सिंह, दिग्विजय सिंह, अमरनाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, जसवंत सिंह, राजाराम यादव, नीरज सिंह, बच्चा सिंह, सोनू सिंह, बिट्टू सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.