मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आजीवन अध्यक्ष सह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष स्व. बृजनंदन शर्मा के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में शोकसभा की गई। दामूचक स्थित संघ कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, राजीव रंजन, उपेंद्र ठाकुर, राजकिशोर सिंह, राजेश कुमार मिश्र, चंद्र भूषण कुमार, रामशंकर कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, प्रफुल्ल कुमार, साकेत कुमार, तनवीर आलम आदि ने भाग लिया। जिला प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि बृजनंदन शर्मा ने अपने जीवन-काल में सैकड़ों शिक्षक आंदोलनों का सफल नेतृत्व किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...