मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- मेरठ रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में प्रेमवती देवी की 11 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में फॉर्टिस एस्कॉर्ट्स नई दिल्ली से पधारे डॉ धनंजय, कार्डियोलॉजिस्ट डा. लोकेश मिश्रा ,डॉ रविंद्र सिंह बिष्ट, यूरोलॉजिस्ट डॉ शांतनु गौर , डॉ शिवम पॉल,डॉ. सद्दाम हुसैन, डॉ. सुहेल एवं कृष्ण चंद आदि ने रोगियों का परीक्षण किया। शिविर में सैकड़ों मरीजों का उपचार किया गया। शिविर को सफल बनाने में मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अमित गर्ग ,अंकुर गर्ग, राजकुमार ,भीम कंसल , सतीश गोयल, अशोक कंसल, विजय शुक्ला , श्रीमोहन तायल, अवनीश मोहन तायल , देवेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.