धनबाद, मई 21 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। समारोह में विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ने अहम भूमिका निभाई थी। झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक सर्वमान्य नेता के रूप में थी। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को सींचने में काफी मेहनत उन्होंने किया था। कहा कि अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश में भय, भूख व भ्र्ष्टाचार के लिए लगातार संघर्ष करते रहे थे। श्रद्धांजलि बदेने वालों में विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, बाबूनाथ...