बागपत, मई 29 -- रंछाड गांव में बुधवार को भारत रत्न किसान मसीहा पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चरण सिंह की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर रालोद कार्यकर्ताओ ने उनकी प्रतिमा को दूध से नहलाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान रविन्द्र हटटी, देवेंद्र प्रधान, विनोद तोमर, रामनिवास, रामकिशन, चंद्रवीर, मामचंद मुखिया, सोनू,आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा बागपत के जिला पंचायत कार्यालय में लगी चौधरी साहब की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ओमवीर ढाका, श्याम सिंह खोखर, योगेन्द्र खोखर, विक्रम सिंह पांचाल, सचिन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.