रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक स्वर्गीय काशीराम का 91वां जन्मदिवस मनाया गया। रुद्रपुर के आंबेडकर पार्क में बसपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें याद किया और उनके संघर्ष व योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. काशीराम ने बहुजन समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के दबे-कुचले लोगों को संगठित कर उन्हें राजनीतिक ताकत दी। वक्ताओं ने कहा कि बसपा उनके सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष बीआर धौनी ने की, जबकि संचालन कृष्ण कुमार गौतम ने किया। यहां प्रदेश महासचिव नंदगोपाल, प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, राजकुमार, महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.