रांची, जनवरी 7 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। स्व. उदयनाथ महतो की जयंती पर बुधवार को थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समूह की ओर से 300 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विशिष्ट अतिथियों में कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, एलआरडीसी आशीष मंडल, मुखिया पूजा किस्पोट्टा और सरपंच तारा देवी शामिल हुईं। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों से बाल विवाह, दहेज प्रथा, जुआ और नशापान जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो, लक्ष्मी नारायण, कमलनाथ महतो, अरुण महतो, मुकेश महतो, जलेश्वर महतो, शिवनारायण महतो, सली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.