बोकारो, जून 5 -- कथारा, प्रतिनिधि। इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह को कथारा चार नंबर स्थित स्मृति भवन में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर याद किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी रानी सिंह मौजूद थी। संचालन आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की। रानी सिंह ने स्व राजेंद्र बाबू की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात श्रद्धांजलि अर्पित किया। कहा कि जो व्यक्ति दुनिया से चला जाता है वह लौटता नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा किये गए कार्य व उनके कृति को हमेशा लोग अपने दिल में याद रखते हैं। मजदूर मसीहा स्व राजेंद्र बाबू कोल इंडिया के मजदूरों के हित में अपने अंतिम सांस तक कार्य करते रहे। भले ही राजेंद्र बाबू इस दुनिया से चले गए लेकिन उन्होंने इस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.