अल्मोड़ा, अप्रैल 25 -- हिमालय पुत्र स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनकी ओर से किए गए कार्यों का बखान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, धर्मेन्द्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, रेखा आर्या, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अर्जुन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, आशीष जोशी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...