अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- बग्वालीपोखर रामलीला मैदान में यूकेडी ने प्रखर समाजवादी पूर्व विधायक स्व बिपिन चन्द्र त्रिपाठी की 82 वीं जयंती मनाई। साथ ही शहीद चन्दन भण्डारी, कुन्दन भंडारी और रामकोट मन्दिर संस्थापक अनंत विभूषित ब्रह्मलीन श्री अमर दास जी महाराज को भी याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राज्य आन्दोलन के थिंकटैंक रहे स्व. बिपिन त्रिपाठी की कार्यशैली और भूमिका पर चर्चा की। कहा कि राज्य गठन के 26 वर्षों बाद भी उनके सपने अधूरे रह गए हैं। बारी बारी से सत्तासीन कांग्रेस और भाजपा ने मुद्दों को भटकाकर राज्य की अवधारणा को समाप्त कर दिया। यूकेडी ने राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने, भू कानून, मूल निवास 1950 लागू करने, यूसीसी जैसे काले कानून को वापस लेने की पुरजोर मांग की। साथ ही बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, खाली हो रहे स्कूल, बंदरों, जंगली जानवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.