अल्मोड़ा, जनवरी 30 -- नशा नहीं, रोजगार दो आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर नव प्रभात पब्लिक स्कूल बासभीड़ा में स्व नरोत्तम तिवारी की स्मृति पर लेखन कार्यशाला हुई। शुभारंभ डॉ. कुलदीप बिष्ट ने किया। बाल प्रहरी पत्रिका एवं ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को लेखन की बारीकियों से अवगत कराया गया। बताया कि कार्यशाला का समापन एक फरवरी को होगा। दो को जन जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...