सीवान, जनवरी 27 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। गड़ार गांव में खेले जा रहे स्व० रामसिंगारी देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को विराट एजुकेशन एकेडमी एवं एसजीएम स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित करते हुए एसजीएम स्कूल के खिलाड़ियों ने फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सुमित साहनी को मैंन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई वहीं पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रमन सिंह को मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी दी गई। बता दें कि इस टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया था जिसका फाइनल रविवार को खेला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित गड़ार पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.