अंबेडकर नगर, फरवरी 4 -- दुलहूपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था हमदर्द कबीला एसोसिएशन जलालपुर के तत्वावधान में डॉ केएनएस हास्पिटल पूर्व नाम मेयो अस्पताल नगपुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के संस्थापक मेराज अहमद, अध्यक्ष मो.सद्दाम व उपाध्यक्ष मो.ओसामा के संयुक्त संयोजन में आयोजित शिविर में 19 युवाओं ने रक्तदान किया, जिसमें आधा दर्जन महिलाएं भी शामिल रहीं। शिविर का उद्घाटन कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने फीता काट कर किया और कहा कि रक्तदान महादान है, इसके प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए। पूर्व में जिला अस्पताल से आयी टीम ने रक्तदाताओं का मेडिकल परीक्षण किया। उसके बाद 43 पंजीकृत लोगों में से स्वस्थ पाए गए 19 रक्तवीरों ने रक्तदान किया इनमें नूर फातमा, मो.कामरान, अंजली समेत अन्य शामिल रहे। इस दौरान हमदर्द कबीला एसोसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.