रांची, नवम्बर 18 -- रातू, प्रतिनिधि सीएचसी रातू में मंगलवार को झामुमो प्रखंड समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें कुल चार यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। झामुमो के रांची जिला संयोजक धर्मेन्द्र सिंह, जीतनंदन महतो, सौरभ कुमार और प्रिंस कुमार सिंह ने रक्तदान किया। धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि यह आयोजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रक्तदान परंपरा से प्रेरित है। सीएचसी प्रभारी डॉ सुजीत कुमार कश्यप ने रक्तदान करनेवाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि ऐसे शिविर आपातकाल में रक्त उपलब्ध कराने और जागरुकता फैलाने में सहायक होते हैं। शिविर में डॉ सुजीत कश्यप, डॉ प्रीति, यशवंत कुमार, अमित कुमार, प्रकाश गोप, नीलम खलखो, अनुराधा, प्रवीण, विद्यासागर, अजीत के साथ सदर अस्पताल रांची की टीम शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.