गया, दिसम्बर 5 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार, गया जी की युवा इकाई मगध युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिवा रक्त अग्रदूत, बिहार के बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इसे लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारी, संचालन और अधिकतम रक्तसंकलन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। युवा रक्तवीर लौकेश कुमार के नेतृत्व में शिविर के संचालन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में बताया गया कि रक्त संग्रह के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक, गांधी मैदान की टीम पहुंचेगी। मगध युवा प्रकोष्ठ के संचालक अमित कुमार ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों को जीवनदान देता है। बैठक में मुकेश कुमार, मनीष मिश्रा, राहुलकांत, सुमित कुमार, मनीष गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...